Lakhimpur Khiri News: जमीन के विवाद में बांका से हमला, युवक लहूलुहान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कस्बे के मोहल्ला मनिहार वार्ड तिवारिन टोला निवासी शिवचरण पुत्र रामासरे यादव पर गुरुवार को जमीन के विवाद के चलते बांका से हमला कर दिया गया। हमले में शिवचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि शिवचरण की गाटा संख्या 2255 की भूमि मोहल्ला रामबट्टी में स्थित है, जिसकी पहले ही पैमाइश और मेड़बंदी हो चुकी है। गुरुवार को वह अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रमेश व सरवन पुत्र छोटकन्ने और शोभित पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला रामबट्टी मौके पर पहुंच निर्माण रुकवाने लगे। आरोप है कि कहासुनी के बाद रमेश ने बांका से शिवचरण के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवचरण को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.