Lakhimpur Khiri News: जमीन के विवाद में पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ गया युवक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद से परेशान होकर एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना देवरी गांव की है, जहां विजय पाल सिंह नामक युवक ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। विजय पाल सिंह का आरोप है कि उसकी जमीन को तहसील प्रशासन ग्राम पंचायत की जमीन बता रहा है। इतना ही नहीं, उस विवादित जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा पौधरोपण का कार्य भी कराया जा रहा है। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी जमीन के मालिकाना हक और कब्जे के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी उसकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं हैं। न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने यह रास्ता चुना। मामले की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.