Lakhimpur Khiri News: जमीन के विवाद में पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ गया किसान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- Lakhimpur Khiri News: नीमगांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार को जमीन के विवाद से परेशान एक किसान पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब पांच घंटे तक चले हाई वोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस के समझाने बुझाने पर किसान टंकी से नीचे उतर आया। बताते हैं कि देवरी निवासी विजयपाल सिंह का राजस्व विभाग में भूमि विवाद का मामला लंबित है। किसान का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी से आक्रोशित होकर रविवार सुबह करीब आठ बजे वह दो लीटर पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जमीन के विवाद में पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.