Lakhimpur Khiri News: जमीन की रंजिश में मारपीट, मुक़दमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढ़ुआ थाना इलाके के बिनौरा निवासी पिंकी देवी ने कुछ लोगों पर जमीन की रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि जमीन की रजिस्ट्री के विवाद को लेकर बिनौरा निवासी लवकुश, महेश, सोनू और। ढखेरवा खालसा निवासी शाहिद अली उसके घर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसके सिर में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.