Lakhimpur Khiri News: जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर 64 हजार रुपये चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माहीगिरान-2 में संचालित जनसेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने शटर के दोनों ताले तोड़कर लॉकर में रखे करीब 64 हजार रुपये चोरी कर लिए। संचालक शमशाद पुत्र हफीजुल रहमान ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र के साथ आधार कार्ड से रुपये निकालने व जमा करने तथा मोबाइल सिम और जियो कंपनी के मोबाइल फोन की बिक्री का काम करते हैं। शमशाद के मुताबिक 27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर शटर के दोनों तरफ ताले लगाकर घर चले गए थे। दुकान में करीब 64 हजार रुपये रखे हुए थे। अगली सुबह 28 सितंबर को करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मानुषमुड़िया में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 12 लाख के सामान ले जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.