Lakhimpur Khiri News: जगह के विवाद में चार लोगों पर मारपीट का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में जगह कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ढखेरवा खालसा निवासी अजीज खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव के इमरान, सलमान, सज्जाक और रमजान जगह के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रंजिशन महिला के साथ मारपीट का आरोप, केस दर्ज पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.