लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जंगली हाथियों ने उत्पात मचाकर गन्ने की फसल रौंदी मझगई रेंज के रमुआपुर बीट से सटे गांवों में गुरुवार रात उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब दुधवा जंगल से निकलकर हाथियों का एक बड़ा दल खेतों में आ धमका। हाथियों ने बौधिया कलां और रमुआपुर के किसानों की कई एकड़ गन्ने की फसल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष है।घटनास्थल पर हड़कंप गुरुवार रात करीब नौ बजे ग्रामीण अपने घरों में थे। इसी बीच दुधवा जंगल की ओर से निकलकर हाथियों का झुंड रमुआपुर बीट से होते हुए बौधिया कलां तथा रमुआपुर के खेतों तक पहुंच गया। खेतों से हाथियों के चिंघाड़ने और फ...