Lakhimpur Khiri News: जंगली हाथियों ने फिर रौंदी फसल, किया भारी नुकसान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। किसानों ने जंगली हाथियों द्वारा खेतों में खड़ी फसलों को लगातार पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने जंगल के किनारे सौर ऊर्जा फेंसिंग या अन्य सुरक्षात्मक उपाय लगाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों और उनके खेतों में घुस रहा है। ये हाथी धान, गन्ने, केले और अन्य महत्वपूर्ण फसलों को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं। रात के समय हाथियों के आने से किसानों में गहरी दहशत है, जिसके कारण वे अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों की रखवाली को मजबूर हैं। इस विकट स्थिति से क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.