लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने खैरहना गांव के कई किसानों की फसलें रौंदकर व चबाकर नष्ट कर दीं। पिछले कुछ दिनों में हाथियों के कई बार नुकसान करने से परेशान किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर रेंजर ने नुकसान का आंकलन करवाकर मुआवजा दिलाने की बात कही है। मझगई वन रेंज क्षेत्र में जंगल से निकलकर आने वाले हाथी लगातार किसानों का गहरी चोट पहुंचा रहे हैं। करीब पंद्रह दिन पहले हाथी खैरहना के दिलावलपुरवा गांव के किसानों की गन्ने आदि की फसलें नष्ट कर चुके हैं। मंगलवार देर रात एक बार फिर जंगल से निकले करीब बीस हाथियों के झुंड ने इसी गांव के पास खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई किसानों की गन्ने की फसल रौंदकर और चबाकर बर्बाद कर दी। बुधवार सुबह खेत पहुंचे किसान हाथियों की मचाई तब...