Lakhimpur Khiri News: जंगली शूकर उजाड़ रहे किसानों की फसल, दुधवा मुख्यालय गेट पर प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। जंगली शूकरों के बढ़ते आतंक से परेशान पलिया क्षेत्र के किसानों का रविवार को आक्रोश फूट पड़ा। किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने वन विभाग से जंगली सुअरों द्वारा बर्बाद की जा रही धान और गन्ने की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि जंगली शूकर लगातार खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को रौंदने और खाने से भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार अब तक क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। कई बार वन विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने मांग की कि जंगली शूकरों से हुए फसल नुकसान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.