लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की भरिगवां वन चौकी के अंतर्गत भम्मापुर गांव के पास जंगली बिल्ली का एक शावक देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग तेंदुए के बच्चे समझ देखने पहुंचने लगे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को शावक से दूर कर भम्मापुर को अवरुद्ध कर दिया। नेशनल हाइवे 730 से भम्मापुर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की शाम जंगली बिल्ली का एक शावक भटक कर आ गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे देख लोग दंग रह गए। ग्रामीणों के अनुसार जंगली बिल्ली का शावक देखने मे बिल्कुल तेंदुए के बच्चे की तरह लग रहा था। तेंदुए का शावक समझ थोड़ी ही देर में वहां भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग उसे देखने के लिए बड़े उत्साहित थे। सूचना पर पहुंची मैलानी पुलिस और वन विभाग की टीम...