Lakhimpur Khiri News: जंगली जानवर के हमले में हुई थी दामोदर की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव चौधकपुर निवासी दामोदर वर्मा की मौत जंगली जानवर के हमले में हुई थी। ये खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उसके शरीर का कुछ भाग खाया हुआ मिला है। अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है।नीमगांव थाना के चौधकपुर निवासी दामोदर सिंह वर्मा रविवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद घर से निकले थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे दामोदर का शव गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव के हाथ का हिस्सा खाया हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि दामोदर की मौत जंगली जानवर के हमले में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के अनुसार उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.