लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक आदित्य कुमार पुरवार, कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया और छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रास्वतंत्रता दिवस समारोह कृषक समाज इंटर कॉलेज में पूर्व राज्यसभा सांसद/ प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने तिरंगा फहराया। गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में मधुसूदन गिरि,केके शुक्ला, राकेश गिरि ने संयुक्त...