Lakhimpur Khiri News: छुट्टा जानवरों को बाढ़ राहत केंद्र में बंद कर जाम किया हाईवे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र की हसनपुर बाजार में किसानों ने हंगामा कर हाइवे जाम कर दिया। किसानों ने बड़ी तादात में छुट्टा जानवरों को बाढ़ राहत केंद्र में बंद कर दिया। कई ट्रालियों में जानवर लादकर किसानों ने हाइवे जाम किया और छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग करते हुए धरना दिया। पिछले एक सप्ताह में सांड़ के हमलों में दो लोगों की मौत के बाद किसान और ग्रामीण आक्रोशित थे। ईसानगर क्षेत्र में सांड़ के हमले में दो लोगों की मौत हाल ही में हो चुकी है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी धनप्राप्त यादव से वार्ता की। जिसमें तय हुआ कि छुट्टा जानवरों को गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने दो दिन मेहनत करके दर्जनों जानवरों को पकड़ा। किसानों ने बताया कि बीडीओ से वार्ता के बाद ट्रालियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.