लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के विकास चौराहे पर शनिवार रात छुट्टा गोवंश के हमले की घटना सामने आई। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता चौराहे पर खड़े थे तभी अचानक एक गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। अनूप गुप्ता ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन उनकी बाइक गोवंश की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। अनूप गुप्ता ने कहा कि नगर में सावन का मेला चल रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त व कांवड़िये पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़कों और प्रमुख चौराहों पर खुले में घूम रहे गोवंश कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी छुट्टा गोवंश के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें मनुष्य और गोवंश दोनों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नगर में घूम रहे गोवंश को सुरक्षित गौ...