Lakhimpur Khiri News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके में स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि बेलवापुरवा निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री साइकिल से खरवहिया नंबर दो गांव स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्रा गांव की अन्य छात्राओं के साथ वापस आ रही थी तभी दुलही पुरवा मोड़ के पास पहले से खड़े आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि पठाननपुरवा गांव निवासी नियाज अहमद को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.