लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: जनपद के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र छाउछ में आवश्यक अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्य के चलते आज से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र पर सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक कुल तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस अवधि के दौरान छाउछ उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी पोषकों से जुड़े इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू कामकाज, पेयजल आपूर्ति और दैनिक गतिविधियों में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य, विशेषकर पानी का भंडारण, निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें। साथ ही, उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य को तय समय में निर...