Lakhimpur Khiri News: छह लाख रुपए और पीली धातु की बट्टियों समेत दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह लाख रुपए, पीली धातु की दो बट्टियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस के वारंटी सिंगाही थाने के मुर्तिहा गांव का रेशम सिंह तथा सिंधौना गांव निवासी पूरन सिंह को शनिवार दोपहर बाद खमरिया गांव के बाहर रपटा पुलिया के पास चक्करपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से प्लास्टिक के चार डिब्बों में रखे नकद छह लाख रुपए, प्लास्टिक के दो डिब्बों में पीली धातु की दो बट्टियां तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.