Lakhimpur Khiri News: छप्पर में रंजिशन आग लगाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। थाना मैगलगंज क्षेत्र के सेमरा घाट गांव में कैलाश के छप्पर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कैलाश ने आग लगाए जाने का आरोप अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उनके छप्पर में आग लगा दी। आग से छप्पर में रखा सामान भी जलकर राख होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.