Lakhimpur Khiri News: छत से ईंट और कील लगी लकड़ी फेंकने का आरोप, दी तहरीर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: शहर की भारत भूषण कॉलोनी ईदगाह के निकट रहने वाले एक परिवार ने मस्जिद की छत से ईंट के टुकड़े और कील लगी लकड़ी फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शैलेन्द्र कुमार पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे उनके मकान के सामने स्थित मस्जिद की ओर से ईंट के बड़े टुकड़े और कील लगी लकड़ी उनके मकान की छत पर आ गिरी। उस समय उनका दिव्यांग पुत्र छत पर लेटा हुआ था। आरोप है कि ईंट का टुकड़ा उसके पास गिरा जिससे वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर घर में मौजूद पत्नी और भाभी छत पर पहुंचीं। उनका आरोप है कि मस्जिद की छत पर कुछ लड़के हाथ में ईंट लिए हंसते हुए दिखाई दिए और उन्हें देखकर वहां से भाग गए।शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पहले भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.