Lakhimpur Khiri News: चौराहे पर भिड़े नशे में धुत युवक, हंगामा
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहे पर लखीमपुर रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के ठीक सामने देसी शराब की भट्ठी के पास नशे में धुत लोगों का हंगामा कोई नई बात नहीं है। यहां अक्सर नशे में लोग आपस में भिड़ जाते हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी दो नशेड़ी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद के चलते सड़क पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्ड ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सवारी बैठाने को लेकर भिड़े डग्गामार वाहन चालक घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। सदर चौराहा शहर के प्रमुख आवागमन वाले स्थानों में शामिल है। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.