लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: शासन की मंशानुरूप नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेज-6' के अंतर्गत मितौली पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। मितौली थाना की मिशन शक्ति प्रभारी एसआई महिमा पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ गांव धनीपुर में महिलाओं और बच्चियों को चौपाल में सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। चौपाल के दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरो की विस्तृत जानकारी दी गई। धनीपुर के बाद टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंची। जहां छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्...