लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Shamli News: एक ही दिन में दो बाइक चोरीचोरी की वारदातें मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बुधवार रात अलग-अलग मकानों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। चोर एक बाइक, कई मोबाइल फोन, चार्जिंग टार्च समेत करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इससे पहले बुधवार शाम रहजनिया गांव के बाहर खेत पर खड़ी एक बाइक भी चोरी हो गई थी। 24 घंटे के भीतर दो बाइक समेत कई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।पुलिस की कार्रवाई मैगलगंज कस्बे के भूड़ मोहल्ला निवासी सौरभ पुत्र जंगबहादुर के घर में खड़ी हीरो बाइक को अज्ञात चोर बुधवार रात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।...