Lakhimpur Khiri News: चोरी हुए ई-रिक्शा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर पुलिस ने शहर में ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को कचहरी लखीमपुर के सामने से एक ई-रिक्शा और 19 अगस्त को एसएसपी आफिस के सामने से एक ई-रिक्शा चोरी हुआ था। दोनों मामलों में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के साथ शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर शुक्रवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.