लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 1,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जैतापुर बाड़ा ओदरहना पुल के पास से वांछित आरोपी जितेन्द्र निवासी ग्राम पिपरिया अंडू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को धौरहरा खुर्द निवासी शिल्पी देवी की तहरीर पर थाना फरधान में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कृपाल और जितेन्द्र का नाम प्रकाश में लाया था। इससे पहले कृपाल को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि जितेन्द्र फरार चल रहा था।

हिंदी हिन...