लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार सोमवार को सकतापुर पुल के पास से उजारगूम गांव निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि 18 जुलाई को थाना फरधान में दर्ज चोरी की घटना का पहले ही खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद किया जा चुका था। इस मामले में सचिन कुमार फरार चल रहा था। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बोरी में रखा चोरी का एक फूल का लोटा और एक फूल की चम्मच बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: चोरी के जेवर के साथ तीन गिरफ्तार, कांड का किया खुलासा गिरफ्तारी करने ...