Lakhimpur Khiri News: चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। मोहल्ला मुन्नुगंज वार्ड नंबर 21 निवासी जुबैर उर्फ पन्ना (22) को 19 अगस्त की रात कोटवारा मोड़ से रसूलपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बाइक संख्या यूपी 31 एएच 2797 बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी हर्षित वर्मा ने 18 अगस्त को तहरीर दी थी कि 17 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गया। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए जुबैर उर्फ पन्ना को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी का चालान भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.