लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।फूलबेहड़ थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज रही है।एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 अगस्त को फूलबेहड़ पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने फूलबेहड़ कोतवाल संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में दीपक पुत्र केशवराम निवासी राजापुर और गुफरान मिर्जा पुत्र निसार निवासी तेंदुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। दोनों को पकड़ने में श्रवण कुमार यादव, ऐसे दुर्गेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल ध्यानच...