Lakhimpur Khiri News: चोरी किया गया सिगरेट का बैग बरामद, एक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कोतवाली पुलिस ने 18 जून को हुई सिगरेट बैग चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 106 पैकेट सिगरेट बरामद हुआ है। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मुश्ताक उर्फ बबूई पुत्र भूरे निवासी रामदास पट्टी कस्बा व थाना खीरी के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को आरोपी मुश्ताक उर्फ बबूई को बनवारीपुर रोड स्थित सपना मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 106 पैकेट सिगरेट बरामद हुए हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी, बरामदगी और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.