लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र के लखनौरिया तिराहे पर शनिवार की रात लगभग 12 बजे चोकर से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया। ट्रक सीतापुर से चोकर भरकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर जा रहा था। ट्रक सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 से शाहाबाद की ओर जाने वाले लखनौरिया तिराहे से रेलवे अंडरपास की ओर पहुंचा, जहां अधिक ऊंचाई होने के कारण ट्रक अंडरपास में फंस गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक गियर में लेकर पुनः हाईवे की ओर मोड़ने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा चोकर से...