Lakhimpur Khiri News: चेन छिनैती का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती के मामले का खुलासा करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चेन, तीन मोबाइल फोन, 590 रुपये भारतीय और 10 रुपये नेपाली मुद्रा और घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि 24 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे पलिया कोतवाली क्षेत्र में महिला से चेन छिनैती की घटना हुई थी। पुलिस ने छिनैती के आरोप में शिवा पुत्र प्रेमचंद, निवासी नई बस्ती, थाना पलिया और पवन पुत्र रामरतन, निवासी डाकिन थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, छिनैती का माल खरीदने के आरोप में अमरनाथ पुत्र भरत, निवासी ग्राम खंखड़ा, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.