Lakhimpur Khiri News: चीनी स्टाक को लेकर चलाया अभियान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। प्रमुख चीनी विक्रेताओं के यहां मंगलवार को चीनी के स्टॉक की जांच की गई। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक, सचिव मंडी समिति और पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक का सत्यापन किया। टीम ने अलीगंज रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी ट्रेडर्स के अलावा श्री बजरंग स्टोर, बाबा ट्रेडर्स, प्रकाश एंड संस, वरुण स्टोर्स और धानुका ब्रदर्स पर चीनी के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध चीनी की मात्रा का अभिलेखों से मिलान करते हुए भौतिक सत्यापन किया।जांच के दौरान सभी दुकानों में निर्धारित 4000 कुंतल की स्टॉक सीमा के अंदर ही चीनी का भंडार पाया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: बाजार में चीनी की किल्लत की आशंका के बीच गोदामों का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.