लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल की विभिन्न मजदूर यूनियनों की संयुक्त संघर्ष समिति ने कारखाना प्रबंधन को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए 15 दिन के भीतर मांगों का निस्तारण करने की मांग की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी। संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार पहली मांग यह है कि कारखाने में वाउचर पर कार्यरत कर्मचारियों को दो वर्ष की सेवा पूरी होने पर एक वर्ष के लिए ट्रेनी बनाया जाए और तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उन्हें अस्थायी घोषित किया जाए। इसके अलावा कारखाने में कार्यरत इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक विभागों के ठेका कर्मचारियों को नियमित कर्मकार घोषित करन...