Lakhimpur Khiri News: चार बार विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी का निधन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले के कद्दावर नेता, चार बार के विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे बाला प्रसाद अवस्थी का 76 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने आवास पर अन्तिम सांस ली। धौरहरा विधानसभा के ईसानगर के बेल्तुआ गांव में रहने वाले बाला प्रसाद अवस्थी पहली बार 1991 में भाजपा से धौरहरा से भाजपा विधायक बने। साल 2007 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और धौरहरा से फिर विधायक चुने गए। इसके बाद 2012 के चुनाव में बसपा ने उन्हें मोहम्मदी से मैदान में उतारा। जहां से भी उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने फिर भाजपा में वापसी की और 2017 में वह एक बार फिर धौरहरा से विधायक बने। 2022 के चुनाव से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे। वह पिछले काफी समय स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.