Lakhimpur Khiri News: चार पहिया वाहन से मोबाइल और नकदी चोरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर की गुप्ता कॉलोनी के सूफी सेंटर निवासी अरुण कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह गुप्ता कॉलोनी में अपनी चार पहिया वाहन में सो रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन वाहन में चार्जिंग पर लगा था। अरुण कुमार के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन से उसका मोबाइल फोन और बटुआ चोरी कर लिया। बटुए में 10340 रुपये की नकदी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। घटना के बाद उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.