Lakhimpur Khiri News: चार दिन पहले बनी डिवाइडर रोड की दीवार गिरी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। कस्बे में डिवाइडर रोड पर बनाई गई दीवार निर्माण के महज चार दिन बाद ही भरभराकर गिर गई। दीवार के गिरने के बाद निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि जब चार दिन पहले बनी दीवार बरसात का पानी भी नहीं झेल सकी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी मजबूती और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता कैसी रही होगी। नगर वासियों का आरोप है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। क्या संबंधित अधिकारियों ने निर्माण के दौरान सामग्री और मानकों की जांच की थी? यदि जांच हुई थी तो चार दिन में दीवार गिरने की नौबत कैसे आ गई। अब देखना यह है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या जवाब देते हैं और क्या गिर चुकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.