Lakhimpur Khiri News: चारा लेने जा रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। लुधौरी रेंज के करदहिया गांव में रविवार को झील पार कर चारा लेने जा रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। किसान ने किसी तरह पानी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। करदहिया गांव का पचास वर्षीय सूरज प्रसाद रविवार को गांव के पश्चिम झील पार करके जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था। झील के पानी में उतरते ही वहां मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। इससे घबराया सूरज शोर मचाते हुए झील से बाहर भागा। हालांकि वह बचने में कामयाब रहा है। सूचना पाकर घरवाले उसे निघासन सीएचसी ले गए। वहां उसका इलाज करके घर भेज दिया गया। लुधौरी रेंज के वनकर्मी वहां पहुंचे और जानकारी लेते हुए लोगों को झील के आसपास सावधानी बरतने और पानी में जाने से बचने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.