लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के ग्राम कुसभरिया में दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुसभरिया निवासी शिवराज पुत्र रामदीन ने थाना फरधान में दी गई तहरीर में बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 9 बजे गांव के ही सूरज व राहुल तथा कामता प्रसाद ने उनके बेटे सर्वेश कुमार और धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भारत प्रसाद पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में दोनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा द...