Lakhimpur Khiri News: चाकू की नोक पर महिला से सोने का बुंदा लूटा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के ऐली गांव में शनिवार दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर रोककर नाक का सोने का बुंदा छीना। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और चाकू से हाथ पर वार कर घायल कर दिया। ऐली गांव निवासी प्रेमा देवी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से पूरब नौबना रोड पर शौच के लिए गई थीं। लौटते समय ऐली गांव जाने वाले तिराहे के पास बाइक सवार उचक्के ने उन्हें रोक लिया। उचक्के ने चाकू दिखाकर बुजुर्ग महिला के नाक का बुंदा छीन लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और चाकू से हाथ पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उचक्का बाइक से भाग गया। महिला के बेटे करण सिंह यादव ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.