लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: शहर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर गुरुवार को चांदी के नाम पर गिलट गिरवी रखकर रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी है। शहर के मेला मैदान स्थित एक सराफा कारोबारी ने एक महिला पर चांदी बताकर गिलट गिरवी रखने का आरोप लगाकर डायल 112 को सूचना दी। सराफा कारोबारी ने बताया कि महिला चांदी के गहने गिरवी रखने आई थी। शक होने पर जब उनकी जांच कराई तो वह गिलट निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...