Lakhimpur Khiri News: चकदहा में घाघरा नदी ने 6 घर काटे, 30 कटान की जद में
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: । ईसानगर,संवाददाता। धौरहरा तहसील क्षेत्र के चकदहा गांव में घाघरा नदी के कटान में छह घर कट गए हैं। गांव के करीब तीस घर नदी के मुहाने पर हैं। दूसरी ओर यहां के वाशिन्दों के लिए जलभराव मुसीबत बना हुआ है। कटान में घर गवां चुके परिवारों ने नाले के दूसरी ओर खाली पड़ी जमीन पर गृहस्थी का सामान इकट्ठा कर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है।
पीड़ित परिवारों की स्थिति धौरहरा तहसील क्षेत्र के चकदहा गांव में रहने वाले रंगीलाल, राजाराम, सुंदरलाल, संजय, दिनेश और जगमोहन के घर घाघरा नदी ने निगल लिए हैं। कटान में घर गंवा चुके पीड़ित घर का सामान समेटकर नाले के पार खाली पड़ी जमीन पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उधर पीड़ितों की खेती योग्य जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.