Lakhimpur Khiri News: घास काटने गए बुजुर्ग पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। एक खेत में घास काटने गए धोबीपुरवा गांव के एक बुजुर्ग पर दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग काफी घायल हो गए। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मझगईं थाने के धोबीपुरवा गांव निवासी फकीरा गांव के पास खेत में घास काटने गए थे। वह खेत में घास काट रहे थे, तभी वहां पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने बिना कुछ कहे-सुने धारदार हथियार से उन पर वार करने शुरू कर दिए। हमले में फकीरा के सिर और हाथ में चोटें आईं और वह खेत में गिर पड़े। फकीरा की चीखें सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों हमलावर हथियार लहराते पास के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.