Lakhimpur Khiri News: घायल बारहसिंघा की इलाज के दौरान मौतरान मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। महेशपुर वन रेंज के अंतर्गत वन चौकी बिलहरी के जड़ौरा मार्ग पर सागर दास बाबा के निकट शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बारहसिंघा गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग उसे तत्काल उपचार के लिए महेशपुर रेंज कार्यालय ले गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बारहसिंघा को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पहले वन चौकी और बाद में महेशपुर रेंज ले गए। वहां पशु चिकित्सक की देखरेख में उपचार शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वाहन की टक्कर से बारहसिंघा घायल वन चौकी प्रभारी बिलहरी विजय सिंह ने बताया कि बारहसिंघा अज्ञात वाहन की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.