Lakhimpur Khiri News: घात लगाकर किया हमला, चार के खिलाफ एफआईआर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके के नौव्वापुर सानी गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक को लाठी डंडों से पीट दिया जिससे युवक का सर फट गया। घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नौव्वापुर सानी गांव निवासी कौशल कुमार के मुताबिक गांव के ही दनकुन्ने, टेनी, गणेशी, अंचल कुमार आदि से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार को जब कौशल खेत से चारा लेकर घर आ रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे उक्त लोगों ने हमला कर दिया और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। हमले में कौशल का सर फट गया साथ ही शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि घटना में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.