Lakhimpur Khiri News: घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। थाना क्षेत्र के परड़िया कला गांव से 14 वर्षीय किशोरी रूशदा अंसारी पुत्री रियाज अहमद लापता हो गई। वह सात अगस्त की शाम करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की सूचना पर थाना फरधान पुलिस ने केसस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ ही संभावित स्थानों पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को उसकी तलाश के लिए लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। किशोरी के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना फरधान पुलिस को सूचना दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.