Lakhimpur Khiri News: घर से नकदी, एलसीडी व जरूरी दस्तावेज चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। थाना क्षेत्र के गांव गूंगेपुर में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी समेत एलसीडी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव गूंगेपुर निवासी जयकरनलाल ने बताया कि उनके मकान के पास एक पेड़ लगा हुआ है। इसी पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़ गए और फिर जीने के रास्ते घर के भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने घर में रखी 24 इंच की एलसीडी, 10 हजार रुपये नकद, एक हेलमेट, आधार कार्ड तथा वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना फरधान पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.