Lakhimpur Khiri News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर, संवाददाता। थाना भीरा क्षेत्र के बेलवा मलूकापुर गांव में गुरुवार को 48 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी पूरनलाल की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुड्डी देवी के पति पूरन लाल की आंखों की रोशनी कमजोर है और उन्हें रात में कम दिखाई देता है। गुड्डी देवी रोजमर्रा के कामों में उनकी मदद करती थीं। पत्नी की मौत के बाद पूरन लाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि गुड्डी देवी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। सूचना पर पहुंची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.