Lakhimpur Khiri News: घर में घुसे सांप को वनकर्मियों ने पकड़ा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। कस्बे के भट्ठी मोहल्ले के रहने वाले प्रेमचंद ठठेर के मकान के कमरे में बुधवार सुबह उनको एक काला सांप बैठा दिखा। कमरा खोलते ही सांप पर नजर पड़ते ही वह डर गए। कमरे में बड़ा सा सांप देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना उनके सभासद ने वन विभाग को दी। इस पर वनकर्मियों जावेद, हकीमुद्दीन और रवींद्र के साथ पहुंचे वन दारोगा राकेश गुप्ता ने सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घर में घुसे सांप को वनकर्मियों ने पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.