Lakhimpur Khiri News: घर में घुसे तेंदुए को भौंककर कुत्ते ने खदेड़ा, वीडियो वायरल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। निघासन वन रेंज के मंझरा पूरब गांव में एक पालतू लैब्राडोर कुत्ते की जांबाजी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बीती रात जंगल की ओर से भटककर आया एक तेंदुआ अचानक एक ग्रामीण के घर के खुले आंगन में दाखिल हो गया। तेंदुए की मौजूदगी भांपते ही घर में मौजूद लैब्राडोर कुत्ता डरकर भागने के बजाय आक्रामक अंदाज में उसके सामने डट गया। कुत्ते ने बिना डरे जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और अपनी जगह से एक इंच भी पीछे नहीं हटा। लैब्राडोर के आक्रामक तेवर और लगातार भौंकने से तेंदुआ भी सहम गया। कुत्ते के हौसले के आगे बेबस तेंदुआ बिना हमला किए उल्टे पांव जंगल की ओर भाग निकला। घर के सीसीटीवी में कैद हुआ यह लाइव वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पालतू कुत्ते की वफादारी और निडरता की जमकर तारीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.