Lakhimpur Khiri News: घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। गोला वन रेंज क्षेत्र के दलेलनगर गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ रोहित कुमार पुत्र राम प्रसाद के घर में घुस आया। घर में मगरमच्छ देखकर परिजन सहम गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़कर बांध दिया और गांव के पास बने कूड़ादान में रख दिया।इसके बाद रात में ही वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम रात में मौके पर नहीं पहुंची। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। घर में मगरमच्छ घुसने की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना रहा। खासकर छोटे बच्चों में डर बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ऐसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.